फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boxer Nikita Chand Hounerd in Pithauragarh

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता को तीन लाख की पुरस्कार राशि दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Boxer Nikita Chand Hounerd in Pithauragarh
पिथौरागढ़ स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर निकिता, उनके कोच और अन्? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली मुक्केबाज निकिता चंद को उत्तराखंड सरकार की ओर से पुरस्कार स्वरूप तीन लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें 50 हजार और दुबई में आयोजित जूनियर यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 2.50 लाख रुपये का चेक दिया गया। उनके प्रशिक्षक विजेंद्र मल्ल को 1.60 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। भारतीय यूथ एवं एलीट महिला टीम के बॉक्सिंग प्रशिक्षक भास्कर चंद्र भट्ट को 1.05 लाख और स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर (चंपावत) में कार्यरत बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि वर्ष 2019 और 2020 में पदक विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इस मौके पर बहादुर सिंह बोहरा संयुक्त, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, जगत सिंह माहरा, आनंद सिंह रावत, सतीश कुमार, हरीश चंद, दिनेश बिष्ट, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed