{"_id":"6037f1758ebc3ee968393f14","slug":"body-of-missing-youth-found-in-car-accident-pithoragarh-news-hld4161583138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में लापता युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में लापता युवक का शव मिला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। तपोवन क्षेत्र में कार दुर्घटना में लापता हुए युवक का शव 20 दिन बाद मिला। पांच फरवरी को तपोवन के पास एक कार अनियंत्रित होकर काली नदी में जा गिरी थी जिसमें 19 वर्षीय निगालपानी निवासी रोहित कुमार पुत्र नंदन राम लापता हो गया था।
बुधवार को 20 दिनों के बाद बृहस्पतिवार को आईटीबीपी कैंप गोठी कालिका के पास काली नदी में पत्थरों पर एक शव आईटीबीपी के जवानों को दिखाई दिया। जवानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसआई विजय सिंह बोरा के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाकर शव को निकाला गया।
पुलिस ने रोहित के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। परिजनों ने पैर में बंधे काले धागे और हाथ के नाखून से रोहित की पहचान की। सीएचसी धारचूला में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने धारचूला काली नदी के किनारे रोहित का अंतिम संस्कार किया। कार दुर्घटना में एक युवक और एक महिला का शव पहले ही बरामद हो गया था।