फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bodies of the three martyrs buried in the avalanche of Chiyalek

छियालेख से हिमस्खलन में दबे तीनों शहीदों के शव बरामद

Wed, 04 Mar 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 Mar 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
Bodies of the three martyrs buried in the avalanche of Chiyalek
छियालेख में सेना ने बुधवार की सुबह सात बजे से हेलीकाप्टर के जरिए चलाए गए रेस्क्यू अभियान के बाद हिमस्खलन में दबे तीनों शहीद जवानों के शवों को निकाल लिया। घायल पांच जवानों को भी हेलीकाप्टर से सेना अस्पताल लाया गया है। शहीद जवानों में से बुंगा आठगांवशिलिंग निवासी संतोष चंद और डोलमा वर्ती (मुनस्यारी) निवासी प्रमोद सिंह उर्फ पुष्कर सिंह वर्ती का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपा गया। जबकि सिग्नल यूनिट कौसानी में तैनात सिग्नलमैन साहब सिंह का पार्थिव शरीर बरेली भेज दिया गया है। वह सोनीपत, हरियाणा के रहने वाले थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे से बरेली से आए सेना के हेलीकाप्टरों ने छियालेख में रेस्क्यू अभियान चलाया। हिमस्खलन में दबे शवों को 69 माउंटेन ब्रिगेड मुख्यालय लाया गया। वहां पर तीनों शहीदों को सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी। बाद में पार्थिव को जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा, कोतवाल गणेश सिंह सामंत मौजूद थे। तीनों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन

घटना में घायल कुमाऊं स्काउट के हवलदार गोपाल सिंह निवासी अल्मोड़ा, सिपाही संजय सिंह निवासी अल्मोड़ा हाल निवासी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर, सिपाही नरेंद्र सिंह निवासी बस्ती पोस्ट सुंगर तहसील कपकोट जिला बागेश्वर, नायक रामू 2009 सेना अस्पताल जोशीमठ निवासी गुजरात और कैलाश सिंह सिपाही असम रेजीमेंट को इलाज के लिए सेना अस्पताल लाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सेना की बैरक में दो मार्च की रात मात्र आठ जवान थे। उनका बैरक हिमस्खलन के कारण नष्ट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed