{"_id":"5ff4a1508ebc3e30d26932ab","slug":"board-exam-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4100122151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 94परीक्षा केंद्रों में होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 94परीक्षा केंद्रों में होगी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना संक्रमण के बीच 94 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षा होगी। इस वर्ष कुल 14453 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में एक परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील और 21 परीक्षा केंद्र संवेदनशील प्रस्तावित किए गए हैं।
डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2021 केे केंद्र निर्धारण को लेकर बैठक की गई। जिसमें 94 केंद्रों में परीक्षा प्रस्तावित की गई है। वर्ष 2021 की परीक्षा में हाईस्कूल संस्थागत में 4035 बालक, 3462 बालिका और व्यक्तिगत में 53 बालक और 29 बालिकाएं परीक्षा देंगी। इंटर संस्थागत में 3362 बालक, 3314 बालिका जबकि व्यक्तिगत में 116 बालक और 82 बालिकाएं परीक्षा देंगी। डीएम ने शिक्षा विभाग के समस्त जिला, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को संवेदनशील एवं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की स्पष्ट आख्या देने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ अशोक कुमार जुकरिया समेत समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
इस साल 376 परीक्षार्थी बढ़े
पिथौरागढ़। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल बोर्ड परीक्षा में 376 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं। हाईस्कूल संस्थागत के 121, इंटर संस्थागत के 335 परीक्षार्थी और हाईस्कूल व्यक्तिगत के 54, इंटर व्यक्तिगत के 26 परीक्षार्थी घटे।