{"_id":"c30af2955892ef97d71cedd84887c3db","slug":"bnkot-thriving-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल फिर मिलने के वायदे के साथ बनकोट महोत्सव संपन्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल फिर मिलने के वायदे के साथ बनकोट महोत्सव संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल फिर मिलने के वायदे के साथ बनकोट महोत्सव संपन्न हो गया है। आखरी शाम गढ़ कला केंद्र गढ़वाल के कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव का समापन मुख्य अतिथि बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी ने किया।
विज्ञापन
गढ़ कला संस्था गढ़वाल से अनिल बिष्ट के नेतृत्व में आए दल ने रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। जय मां काली कला केंद्र गणाईगंगोली की निर्देशक तारा पथनी के नेतृत्व में कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हास्य कलाकार शिरमणि भतरौली ने अपने हास्य-व्यंग से लोगों को खूब लोटपोट किया। गायिका लता कुंवर, प्रमोद ग्वासीकोटी, कल्याण बोरा के गीतों में भी दर्शक खूब झूमे।
विज्ञापन
महोत्सव के दौरान हुई खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल रुंगड़ी ने पहला, जीआईसी बनकोट दूसरा, प्राथमिक विद्यालय सुन्याणी तीसरे स्थान पर रहा। महोत्सव समिति के संरक्षण चंचल सिंह बनकोटी, अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी, सूरज बनकोटी, प्रमोद बनकोटी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन