फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Blow the effigy of Chief Minister for the loss of health services

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के लिए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Sat, 22 Jun 2019 06:42 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 22 Jun 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Blow the effigy of Chief Minister for the loss of health services
पिथौरागढ़ में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : पिथौरागढ़
 जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। महर ने कहा कि जिला अस्पताल में ईएनटी, रेडियोलॉजिस्ट, हृदयरोग, चर्म रोग के डॉक्टरों के पद खाली हैं। लोगों को अस्पताल का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार अस्पताल की दशा सुधारने के लिए कोई कदम नहीं
विज्ञापन


उठा रही है। कहा कि जिला विकास प्राधिकरण से लोग परेशान हो गए हैं। प्राधिकरण लोगों को पलायन करने पर मजबूर कर रहा है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया गया तो धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस जिला महासचिव सुधीर चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला विकास प्राधिकरण लागू कर जनता के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सचिव गोपाल दत्त सती ने प्राधिकरण को काला कानून बताया। पुतला दहन में त्रिलोक सिंह बिष्ट, महिपाल वल्दिया, योगेश नगरकोटी, सभासद कमल पांडे, संतोष गोस्वामी, निस्शू उप्रेती, आशीष हावर्ड, लक्ष्मण कुमार, हरीश जोशी, प्रकाश देवली, हिमांशु सौन, करन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed