फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Blood Donation By ABVP

Pithoragarh News: अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, दिया सम्मान

Sun, 09 Jul 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Blood Donation By ABVP
जिला अस्पताल के रक्त केंद्र में रक्तदान करते अभाविप कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़/धारचूला/लोहाघाट/देवीधुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 75वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। हर जिले में कई कार्यक्रम हुए। वहां युवाओं को अभाविप की स्थापना के उद्देश्य बताए गए। पिथौरागढ़ में रक्तदान किया गया जबकि धारचूला में सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन

नगर मंत्री तिलकराज पाठक के नेतृत्व में रविवार को पिथौरागढ़ के एक कोचिंग संस्थान में क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें पार्थ पहले, दीपांशी दूसरे, मयंक तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के रक्त केंद्र में जाकर आठ यूनिट रक्तदान किया। आयाेजन में नगर सह मंत्री हर्षित, पवन, चित्रा, नेहा, चित्रा जोशी, प्रियंका, अभिषेक, खुशबू आदि ने सहयोग किया। वहीं जिले के बेड़ीनाग, धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, कनालीछीना, डीडीहाट, थल आदि क्षेत्रों में भी कई कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

धारचूला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनी प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में आठवां और जिले में प्रथम स्थान रहे आयुष बिष्ट, गौरव धामी, लक्ष्मण धामी, देवेंद्र कुमार, मनीष कोरंगा सहित जीआईसी, विवेकानंद विद्या मंदिर, गायत्री विद्या मंदिर, मल्लिकार्जुन, जीजीआईसी के 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज भट्ट ने संचालन किया। इस मौके पर जिला संयोजक हरीश बिष्ट, विभाग संयोजक हरीश महर, राजेंद्र नेगी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हरीश धामी, छात्रसंघ अध्यक्ष हेमराज पंत, राकेश तिवारी, शशांक ऐरी, प्रशांत धामी, लोकेश भट्ट आदि रहे।

लोहाघाट के चांदमारी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास में परिषद के प्रदेश सहमंत्री विवेक पुजारी ने अभाविप का इतिहास बताया। कहा कि परिषद शैक्षिक संस्थानों के साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करती है। उन्होंने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलें और भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोग करें। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सक्टा, मनीष बिष्ट, गौरव पांडेय, रितिक ढेक, भुवन जोशी आदि रहे। वहीं अभाविप की देवीधुरा इकाई के सदस्यों ने संस्कृत विद्यालय के छात्रावास में बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed