फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Block chief and Naib tehsildar heard problems of disaster affected

खतरनाक रास्तों को पार कर आपदा प्रभावितों तक पहुंचे ब्लॉक प्रमुख और नायब तहसीलदार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Block chief and Naib tehsildar heard problems of disaster affected
धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उफनाते नाले को छलांग लगाकर पार करती नायब तहसीलदार मनीषा ? - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला(पिथौरागढ़)। ब्लॉक प्रमुख और नायब तहसीलदार दुर्गम रास्तों को पार कर रमतोली और गलाती के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पीड़ितों की समस्या सुनीं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी और नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट 5 से 10 किमी की पैदल यात्रा कर ग्राम पंचायत रमतोली और गलाती का निरीक्षण किया। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण गलाती गाड़ का जलस्तर बढ़ने से गलाती और रमतोली, नांगलिंग और सीपू खेड़ा में तबाही हुई है। ब्लॉक प्रमुख धामी ने बताया कि गलाती गाड़ के उफान में आने से धामी गांव को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्राम पंचायत के 7 पैदल पुल बहने से लोग मुश्किलों में हैं। कहा शासन स्तर की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। नायब तहसीलदार मनीषा ने कहा कि आपदा से हुई क्षति का आकलन कर लिया गया है। पीड़ितों को राहत दी जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक हुकुम धामी, बीडीसी देवराज बिष्ट, सरपंच प्रेम सिंह धामी, पूर्व बीडीसी पूरन सिंह, नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट राजस्व उपनिरीक्षक हुकुम सिंह धामी समेत कई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed