{"_id":"5e96d0798ebc3e72c16a9a6f","slug":"bl-li154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में बिजली विभाग के लाइनमैन की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
टिमता निवासी लाइनमैन विकास कुमार पुत्र हरीश प्रसाद विद्युत संबंधित कार्य से अपनी स्कूटी से रौतेड़ा गए थे।वापसी में अस्कोडा के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए पिथौरागढ़ ले जाया जा रहा था। मटेला बैंड के पास से उन्हें 108 वाहन में शिफ्ट किया गया, लेकिन अस्पताल पहुचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के दो लड़के एवं एक लड़की है। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।