फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP's Kalpana elected first woman mayor of Pithoragarh

Pithoragarh News: भाजपा की कल्पना चुनी गईं पिथौरागढ़ की पहली महिला मेयर

Sun, 26 Jan 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP's Kalpana elected first woman mayor of Pithoragarh
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल चुनाव जीत गईं हैं। कड़े मुकाबले में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर को 17 मतों के अंतर से पराजित किया। कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लुंठी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पहली बार नगर निगम बने पिथौरागढ़ में मेयर की सीट महिला के लिए आरक्षित थी। मेयर के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थीं। शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल और निर्दलीय मोनिका महर के बीच मुकाबला माना जा रहा था। मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का रहा। भाजपा प्रत्याशी मात्र 17 मतों के अंतर से जीत हासिल करने में सफल रहीं।
विज्ञापन

कल्पना देवलाल को 9,466 मत मिले। निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर को 9449 मत, तीसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की अंजू लुंठी को 3379 मत मिले। बसपा की कुसुम देवी को 139, आप की सुषमा बिष्ट माथुर को 94, निर्दलीय उमा पांडेय को 229 , निर्दलीय चंद्रकला को 615, निर्दलीय प्रमिला बोहरा को 115 मत मिले। कुल 24,838 मतों में से नोटा में 125 मत पड़े जबकि 784 मत निरस्त हुए। 53 डाक मत पत्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed