फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP has not yet conquered Dharchula seat

अब तक धारचूला सीट को फतह नहीं कर पाई भाजपा

Sun, 15 Jan 2017 10:46 PM IST
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
BJP has not yet conquered Dharchula seat
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

राज्य विधानसभा चुनाव के चौथे चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। पिछले तीन चुनावों में हार-जीत का गणित देखें तो धारचूला सीट को अब तक भाजपा जीतने में नाकाम रही है। गंगोलीहाट सीट पर ‘एक बार तू एक बार मैं’ की राह पर भाजपा, कांग्रेस चली है। हालांकि, डीडीहाट सीट को कांग्रेस नहीं जीत पाई है, जबकि पिथौरागढ़ सीट दो बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस ने जीती है।

विज्ञापन


राज्य गठन के बाद जिले में पिथौरागढ़, कनालीछीना, धारचूला, डीडीहाट, गंगोलीहाट पांच विधानसभा सीटें थी। वर्ष 2002 के पहले विधानसभा चुनाव में पिथौरागढ़ सीट भाजपा के प्रकाश पंत, कनालीछीना सीट उत्तराखंड क्रांति दल के काशी सिंह ऐरी, धारचूला सीट निर्दलीय वनराजि गगन सिंह रजवार, डीडीहाट सीट भाजपा के विशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट सीट कांग्रेस के नारायण राम आर्य ने जीती। वर्ष 2007 के चुनाव में पिथौरागढ़ में भाजपा के प्रकाश पंत, कनालीछीना में कांग्रेस के मयूख महर, धारचूला में निर्दलीय गगन सिंह रजवार, डीडीहाट में भाजपा के विशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट में भाजपा के जोगा राम टम्टा जीते।
विज्ञापन


इसी बीच विधानसभा सीटों का जनसंख्या के आधार पर परिसीमन हुआ तो जिले की कनालीछीना सीट समाप्त हो गई। जनजाति के लिए आरक्षित धारचूला सीट सामान्य हो गई। वर्ष 2012 के चुनाव में पिथौरागढ़ से कांग्रेस के मयूख महर ने जीत हासिल की। धारचूला से कांग्रेस के हरीश धामी, डीडीहाट से एक बार फिर भाजपा के विशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट से कांग्रेस के नारायण राम आर्य ने जीत दर्ज की। वर्ष 2014 में हुए उप चुनाव में धारचूला सीट मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जीती। इस बार पहले से चला आ रहा मिथक टूटता है या नहीं यह 11 मार्च को मतगणना के साथ ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार डीडीहाट में है घमासान
डीडीहाट में वर्ष 1996 से भाजपा के विशन सिंह लगातार जीतते आ रहे हैं। इस बार चुफाल को कभी उनके खासमखास रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी से चुनौती मिल रही है। पिछले तीन साल से डीडीहाट में सक्रिय भंडारी भी भाजपा से टिकट के दावेदार हैं। बीते दो जनवरी को डीडीहाट में शक्ति प्रदर्शन के दौरान भंडारी ने टिकट न मिलने की दशा में निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। भंडारी के तेवरों से भाजपा पसोपेश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed