फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP government will be formed again in 2024: Joshi

2024 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : जोशी

Fri, 15 Dec 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed again in 2024: Joshi
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। 2024 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार बनेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियों को छू रहा है। यह बात पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने की।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के बेड़ीनाग पहुंचने पर विधायक फकीर राम टम्टा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में सुरेश जोशी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को गांव तक कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कर भारत को विकसित करने का संकल्प लिया जा रहा है। तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने से साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय हैं। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दो साल में 17 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, इंद्र धानिक, विमलेश पंत, धीरज बिष्ट, दीपक कार्की, नंदन बाफिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed