फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bipin Joshi from nepal captured by Hamas terrorists

हमास के कब्जे में बिपिन जोशी: नेपाल के विदेश मंत्री बोले- अभी जीवित है या नहीं कुछ कहना संभव नहीं

Mon, 20 Nov 2023 01:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 20 Nov 2023 01:39 PM IST
सार

नेपाल के बैतड़ी जिले का युवक इजरायल में हमास के कब्जे में है। आतंकवादियो के कब्जे में गए बिपिन जोशी को 45 दिन हो गए है। इस दौरान बिपिन से कोई संपर्क नहीं हो सका। बिपिन के माता-पिता ने नेपाल के विदेश मंत्री से मिलकर मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Bipin Joshi from nepal captured by Hamas terrorists
विपिन जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले का युवक इजरायल में हमास के कब्जे में है। दो महीने पहले इजरायल गए बैतडी के दोगडाकेदार गांव पालिका 1 रीम गांव का बिपिन जोशी पढ़ाई के उद्देश्य से इजरायल गया था। उस समय हमास आतंकियों द्वारा इजरायल में हमले के दौरान बिपिन जोशी को भी हमास के आतंकवादी अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


उस समय नेपाल के 10 विद्याथिर्यों को हमास के आतंकवादियों द्वारा मार दिया गया था, बिपिन जोशी के माता-पिता के अनुसार इजरायल में हमास के आतंकवादियो के कब्जे में गए बिपिन जोशी पिछले 45 दिनों से संपर्क विहीन है। विपिन जोशी के माता-पिता ने नेपाल के विदेश मंत्री से मिलकर गुहार लगाई है कि उनके बेटे को सकुशल देश लाया जाए। 
विज्ञापन


इस पर नेपाल के विदेश मंत्री एनपी साउद ने कहा कि इजरायल में स्थित नेपाली दूतावास ने स्पष्ट कहा है कि इजराईली सेना के प्रवक्ता ने बताया है हमास के आतंकवादियों ने जिनको कैद किया है उसमें बिपिन जोशी भी शामिल है। जिसको हमास के आतंकवादी गाजा की तरफ ले गए हैं। अब बैतडी का बिपिन जोशी अभी जीवित है या नहीं अभी कुछ कहना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाली विदेश मंत्री एनपी साउद ने बताया है कि बिपिन जोशी के सकुशल घर वापसी के लिए नेपाल सरकार, नेपाल दूतावास, इजरायल सरकार प्रयासरत है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed