फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bini village's son Jitu

छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहा बनी गांव का बेटा जीतू

Sat, 02 Sep 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 02 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bini village's son Jitu
टीवी कलाकार जितेंद्र बोहरा - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ के छोटे से गांव बनी का बेटा जितेंद्र बोहरा उर्फ जीतू छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहा है। कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके जीतू इन दिनों स्टार प्लस के चंद्रनंदिनी टीवी धारावाहिक में अहम किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन


सोनपट्टी के बनी गांव का बेटा जीतू चंद्रकांता, महाराणा प्रताप, महादेव, सावधान इंडिया, चक्रवर्ती सम्राट अशोक आदि टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। चक्रवर्ती सम्राट अशोक में आचार्य राधागुप्त और चंद्रकांता में नाजिम अय्यार की भूमिका को काफी सराहना मिली। जीतू चंद्रनंदिनी में आचार्य सुबंधु के गंभीर रोल में हैं। यह धारावाहिक स्टार प्लस में रात 8.30 से 9 बजे तक आता है। धारावाहिक में टीवी कलाकार सिद्धार्थ निगम भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


बनी गांव के रिटायर्ड फौजी जीवन सिंह बोहरा और जानकी बोहरा के होनहार बेटे जीतू को अभिनय का शौक बचपन से ही था। वह मायानगरी मुंबई में अपना मुकाम बनाना चाहते थे। अपने सपने को पूरा करने के लिए वर्ष 2009 में बीए की पढ़ाई अधूरी छोड़ जीतू मुंबई निकल गए। जीतू ने मायानगरी में मुकाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। बकौल जितेंद्र बोहरा उन्हें कई रात फुटपाथ पर बितानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराणा प्रताप, सावधान इंडिया में काम मिलने के बाद जीतू को मायानगरी में पैर जमाने का मौका मिल गया। काम को सराहना मिली तो और सीरियल भी मिलते रहे। अपने काम से संतुष्ट 26 वर्षीय जीतू का सपना अच्छे धारावाहिकों में काम करने के साथ ही फिल्मी दुनिया में मुकाम हासिल करना है। जीतू का मूलमंत्र मेहनत और लगन है। कहते हैं कि मेहनत और लगन मुकाम दिलाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed