फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Biking and cycling on World Tourism Day

विश्व पर्यटन दिवस पर बाइकिंग और साइकिलिंग हुई

Thu, 27 Sep 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग Updated Thu, 27 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Biking and cycling on World Tourism Day
विश्व पर्यटन दिवस पर चौकोड़ी में साइकिलिंग करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। अस्कोट राजघराने के भानुराज सिंह पाल की ओर से आयोजित 12 सदस्यीय बाइक रैली को सीडीओ वंदना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली अस्कोट के अठमोलिया मंदिर होते हुए देवल दरबार पहुंची।

विज्ञापन


इस दौरान जिला पर्यटन विकास कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बलवंत सिंह कपकोटी, राजेंद्र धामी, मोहन चंद्र, एडवेंचर लवर्स एसोसिएशन के अशोक भंडारी, राजेंद्र पुनेड़ा, किशोर बोहरा, भूपेंद्र महर, सावन बिष्ट, मनीष मखौलिया, बाइकर्स संजय पुनेड़ा, अनिल मेहरा, त्रिलोक पंत आदि थे। इधर, पिथौरागढ़ किला में विद्यार्थियों की रंगोली एवं देखो अपना देश पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। आईएलएसपी के सहयोग से आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में एसडीएस इंटर कॉलेज की आयुषी टीम को पहला, आईएलएसपी की लक्ष्मी चौसाली की टीम को दूसरा, निधि गड़कोटी की टीम को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में केएनयूजीआईसी के कृष्णानंद भट्ट, एलडब्ल्यूएस की शालिनी सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार के जितेंद्र राम शामिल रहे। इसके अलावा सीईओ कार्यालय की ओर से भी पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इधर, केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएमवीएन, होटल व्यवसायियों एवं होम स्टे योजना के तहत पंजीकृत विभिन्न परिवारों की ओर से कार्यक्रम हुए। इसमें तरुण मेहरा ने बर्ड वाचिंग, साइकिलिंग, रिपलिंग आदि गतिविधियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पॉलिथीन उन्मूलन, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों, साहसिक गतिविधियों, नये पर्यटक स्थलों को विकसित करने जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई।


टीआरसी के प्रबंधक हेम चंद्र पंत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष नंदा ने कहा चौकोड़ी एवं आसपास के क्षेत्र में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। स्थानीय लोगों को ऐसे पर्यटन स्थल के विकास के लिए ठोस योजना पर कार्य करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed