{"_id":"6623fe971d3ed7085b0660a8","slug":"bhatedi-farmers-fruit-trees-and-haystacks-burnt-due-to-forest-fire-pithoragarh-news-c-8-1-hld1026-345348-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वनाग्नि से भटेड़ी के किसान के फलदार पेड़ और घास के लुट्टे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वनाग्नि से भटेड़ी के किसान के फलदार पेड़ और घास के लुट्टे जले
Sat, 20 Apr 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट के भटेड़ी में जंगल की आग से जला घास का लुट्टा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट/ बंगापानी/डीडीहाट। जंगल की आग झूलाघाट क्षेत्र के भटेड़ी गांव तक पहुंच गई। आग से एक किसान के बगीचे के फलदार पौधे और घास के लुट्टे जलकर नष्ट हो गए। इससे किसान को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।
भटेड़ी निवासी अमर सिंह धामी खेतीबाड़ी और फल उत्पादन कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार को जंगल में लगी आग उनके बगीचे तक पहुंच गई। सूखी पत्तियों में तेजी से फैले दावानल ने माल्टा, नींबू,आम, कटहल, दाड़िम, केले, अमरूद, नाशपाती, चूख, संतरा और अखरोट के पेड़ों को जलाकर नष्ट कर दिया। सूखी घास के 1200 पूले भी जलकर राख हो गए। अमर सिंह ने बताया कि उनके 100 से अधिक च्यूरे के पेड़ भी जल गए हैं। उन्होंने क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
बंगापानी क्षेत्र के अधिकांश जंगल आग की चपेट में हैं। बंगापानी मुख्य बाजार के ऊपर वाले चीड़ के जंगल में आग से पत्थर और जले हुए चीड़ के पेड़ गिरने का भय बना हुआ है। पहले भी यहां पत्थर गिरने से दुकान में ही दो लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों ने वन विभाग से आग बुझाने की मांग की है।
विज्ञापन
इधर डीडीहाट नगर से लगे पमस्यारी और घनधूरा के जंगलों में एक सप्ताह से भीषण आग लगी हुई है। तेज हवा चलने से आग ने और विकराल रूप ले लिया। कस्तूरी मृग वन्य विहार का घनधूरा रेंज भी आग की चपेट में है। इसके चलते क्षेत्र में पाए जाने वाले दुर्लभ वन्यजीवों पर संकट मंडरा रहा है। पमस्यारी के जंगलों में लगी आग अब गांव के नजदीक तक पहुंच गई है। वन रेंजर एमएस अल्मिया ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
एक ही व्यक्ति के दो घरों में लगी आग पांच लाख नुकसान
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में एक ही व्यक्ति के दो घरों में आग लग गई। इस घटना में पांच लाख से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। पंचेश्वर गांव पालिका चार भनकुंडा गांव निवासी जय बहादुर चंद के गांव में एक ही जगह दो मकानों तक जंगल की आग पहुंच गई। इससे दोनों घर जलकर नष्ट हो गए। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी ने बताया कि रात को जंगल की आग घर तक पहुंच गई। आग से एक ग्रामीण के दो घरों के कपड़े, बिस्तर, बर्तन, खाद्यान्न, सोलर पैनल, नकदी जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। संवाद