{"_id":"59a5a0e24f1c1b5b738b456a","slug":"bhandra-s-team-in-jhanda-chanchari-first-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोड़ा-चांचरी में भनड़ा की टीम दूसरे साल भी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोड़ा-चांचरी में भनड़ा की टीम दूसरे साल भी प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट नंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदा महोत्सव के दौरान आयोजित झोड़ा-चांचरी प्रतियोगिता में लगातार दूसरे साल भी ग्राम सभा भनड़ा की टीम ने जीत हासिल की। वहीं छलिया नृत्य प्रतियोगिता में ग्राम सभा खेतार कन्याल और रमेश जगरिया की टीम संयुक्त रूप से विजेता रही।
विज्ञापन
तीन दिनों तक रामलीला मैदान में चले नंदा महोत्सव के समापन अवसर पर जगराता का कार्यक्रम हुआ। खुशी जोशी द्वारा गाए गए भजनों में देर रात तक लोग झूमते रहे। कैलाश कुमार के गाए गए भजनों में भी लोग थिरकने लगे। इससे पहले मल्लिकार्जुन विद्यापीठ, आरएन टैगोर पब्लिक स्कूल नारायणनगर, शिशु मंदिर, जीजीआईसी, जीआईसी, प्राथमिक पाठशाला, एशियन एकेडमी, विद्यासागर के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समापन अवसर पर छलिया नृत्य की प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
झोड़ा-चांचरी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में भनड़ा ने पहला, जीजीआईसी ने दूसरा और जेजेएस, सूर्य मांटेसरी इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया। झोड़ा-चांचरी के जूनियर वर्ग में जीजीआईसी ने पहला, शिखर इंटर कॉलेज ने दूसरा, केंद्रीय विद्यालय मिर्थी और मलयनाथ पब्लिक स्कूल ने तीसरा, छलिया नृत्य में खेतार कन्याल और रमेश जगरिया ग्रुप ने पहला, आईटीबीपी मिर्थी की छलिया टीम ने दूसरा स्थान पाया। मटका फोड़ प्रतियोगिता सूर्य मांटेसरी की टीम ने जीती। एकल नृत्य में वैष्णवी कन्याल ने पहला स्थान, मेहंदी में सैजल बोरा ने पहला, जबकि ऐणा (कुमाऊंनी मुहावरे) प्रतियोगिता राधा कफलिया और नीमा साह ग्राम हाट की टीम जीती। कुमाऊंनी वाद-विवाद विद्यासागर पब्लिक स्कूल ने जीती। समापन अवसर पर नंदा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष डीएस पांगती ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर युवा शक्ति संगठन ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों, पुलिस प्रशासन, एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
25 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नंदा महोत्सव के अवसर पर सोर डीडीहाट फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में जिला ब्लड बैंक प्रभारी डा. नरेंद्र शर्मा मौजूद थे। सोर डीडीहाट फाउंडेशन के कार्यकारी सदस्य जगजीवन कन्याल ने कहा कि शिविर में 25 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया और 50 से ज्यादा लोगों के खून का जांच की गई। शिविर में सबसे पहले प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन ने रक्तदान किया। नंदा महोत्सव कमेटी ने सोर डीडीहाट फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की।