फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Between India and Nepal will soon motor pool: Ray

भारत और नेपाल के बीच जल्द बनेगा मोटर पुल : रे

Sun, 19 Apr 2015 11:28 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
 नेपाल में भारत के राजदूत रंजीत रे ने नेपाल के दार्चुला में दो करोड़ की लागत से बनने वाले महेंद्र हाईस्कूल के भवन का शिलान्यास किया। भारत सरकार की मदद से इस भवन का शिलान्यास किया जा रहा है। राजदूत ने लाली में प्रस्तावित झूलापुल क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। दार्चुला पहुंचने पर राजदूत रे का पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलेंद्र प्रसाद बड़ू के नेतृत्व में लोगों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय क्षेत्र के धारचूला और नेपाल के दार्चुला के बीच प्रस्तावित मोटर पुल का काम जल्द शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल यात्रा के दौरान सीमा क्षेत्र के विकास का आश्वासन दिया था। इसी को ध्यान में रखते हुए वह सीमांत क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा के मुद्दे पर भी अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर सघन चौकसी जरूरी है। उन्होंने रविवार को बैतड़ी जिले के डंडेलधुरा में रात्रि विश्राम किया। सोमवार को राजदूत रे बैतड़ी जिले में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मंगलवार को वे नेपाल के पंचेश्वर में बांध को लेकर भारत और नेपाल के लोगों के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम में नेपाल के स्थानीय विकास अधिकारी बद्री प्रसाद तिवारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed