फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Better coordination needed to disasters

आपदा के समय बेहतर तालमेल जरूरी

Wed, 13 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 13 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Better coordination needed to disasters
आपदा बचाव की जानकारी देते एनडीआरएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

एनडीआरएफ गाजियाबाद के सौजन्य से स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आपदा के समय बचाव और राहत की जानकारी के लिए शिविर लगाया गया। एसपी रोशन लाल के प्रयास से आयोजित शिविर में थाना प्रभारी बलवंत कंबोज ने बताया कि पूरा पिथौरागढ़ जिला आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।

विज्ञापन


धारचूला एवं मुनस्यारी तहसील के दुर्गम क्षेत्रों में संसाधनों की कमी और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य पहुंचाने में कठिनाइयां होेेेती है। इसके लिए राहत एवं बचाव दल को क्षेत्र की भौगोलिक और आपदा के प्राथमिक चरणों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रदेश आपदा राहत दल, पुलिस के जवानों और स्थानीय विद्यालयों के बच्चों को शिविर में विशेष रूप से शामिल किया गया है। आपदा के समय सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी बताया गया।
विज्ञापन


शिविर में जौलजीबी के थाना प्रभारी सुनील बिष्ट, बलुवाकोट के एसओ पूरन आगरी, एसडीआरएफ के निरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह आदि ने आपदा में सूचनाओं के आदान-प्रदान और प्राथमिक कदमों की जानकारी दी। जीजीआईसी और नेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ ही पुलिस के 35 जवान, एसडीआरएफ के 14 जवान, एनडीआरएफ के 7 जवानों को प्रशिक्षक करम सिंह ने प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed