फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bestial trend in people increasing due to drug addiction

नशे के कारण बढ़ रही लोगों में पाशविक प्रवृति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bestial trend in people increasing due to drug addiction
पिथौरागढ़ जीआईसी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उपस्थित बच्चे। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक डा.पीतांबर अवस्थी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति और जल संरक्षण अभियान के तहत केएनयू जीआईसी में गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने तेलंगाना की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि नशे के कारण आज के समाज के लोगों में पाशविक प्रवृति बढ़ रही है। समाज में व्याप्त लिंग भेद भी वक्ताओं ने गहरी चिंता जताई।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डा.अवस्थी ने कहा कि आज भी महिलाओं से लिंग भेद किया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज को अपने नजरिये में बदलाव लाना होगा। युवा पीढ़ी को इस पाशविक प्रवृति से बचाने के लिए संस्कारवान शिक्षा देने की जरूरत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य महिमन सिंह कन्याल ने डा.अवस्थी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों की सोच में बदलाव आएगा। प्रकाश चंद्र पांडेय, संजय पांडेय, ममता जोशी, नरेंद्र पांडेय, रमेश चंद्र भट्ट, जानकी, नीरज ओझा, संजय गुप्ता, कृष्णानंद भट्ट, गीता जोशी, रामदत्त जोशी, रेखा जोशी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed