फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bedinag: Women upset due to lack of ultrasound in CHC

बेड़ीनाग : सीएचसी में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से महिलाएं परेशान

Sun, 15 Oct 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bedinag: Women upset due to lack of ultrasound in CHC
सीएचसी बेड़ीनाग। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड नहीं होते हैं। महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए 60 किमी दूर पिथौरागढ़ जाना पड़ता है। सीएचसी में सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवतियों को इलाज न मिल पाने के कारण झेलनी पड़ती है। कई बार तो उन्हें अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ता है। गंभीर स्थिति में मरीज को पिथौरागढ़ या फिर हल्द्वानी ही रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

तहसील की करीब 50 हजार की आबादी है जो स्वास्थ्य सेवा के लिए सीएचसी पर निर्भर है। बेड़ीनाग सीएचसी में बागेश्वर जिले के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं लेकिन यहां स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से मरीजों का खामियाजा भुगतना पड़ता है। सीएचसी में बाल रोग, फिजिशियन समेत आठ चिकित्सक तैनात हैं। सीएमओ डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि शासन को सीएचसी बेड़ीनाग की समस्याओं के समाधान के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

--
सीएचसी पर बेड़ीनाग और बागेश्वर जिले के लोग निर्भर हैं। सुविधाओं की कमी के कारण कई मामलों में मजबूर होकर रेफर होना पड़ता है। - प्रकाश बोरा, स्थानीय।
--
गर्भवतियों को इलाज के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए गंभीर स्थिति में पिथौरागढ़ या फिर हल्द्वानी ही रेफरल सेंटर होता है। - कैलाश चन्याल, स्थानीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रतिदिन होती है 200 ओपीडी
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सीएचसी में 10 बेड की व्यवस्था है। अस्पताल में डिजिटल एक्सरे होता है। सीएचसी में हर माह औसतन 40 प्रसव होते हैं। प्रतिदिन 150 से 200 तक ओपीडी होती है। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि समस्याओं को लेकर विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। संवाद
--
डीडीहाट : डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा कब मिलेगी

सीएचसी की सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग के लिए चल रहे आंदोलन को दो माह पूरे
संवाद न्यूज एजेंसी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट सीएचसी की सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग के लिए चल रहे आंदोलन को दो माह पूरे हो गए हैं। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन यहां की समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपना रहा है। आंदोलनकारियों ने सरकार से सवाल किया कि आखिर यहां की जनता को कब उन्हें डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।

शनिवार को चिल्ड्रन पार्क में आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। आंदोलनकारी राजेंद्र बोरा ने कहा कि सीएचसी में रिक्त पद अभी तक नहीं भरे गए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती बेहद जरूरी है। पुराने भवन को तोड़कर नया निर्माण कर अस्पताल को वहां शिफ्ट किया जाए।

हिमांशु चुफाल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री सीएचसी डीडीहाट को देखने आते तो शायद फिर समाधान कुछ ही दिनों में हो जाता। सोनी बोरा ने कहा कि आखिर कब तक डीडीहाट से मरीज रेफर होते रहेंगे। धरने पर राजेंद्र सिंह, जगत सिंह, भूपेश सिंह, शेखर सिंह, राजेश कन्याल, प्रदीप, कलावती आदि बैठे रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed