फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Beautiful Indo-Nepal will show talent in international athletics competition

सुंदर इंडो-नेपाल अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Beautiful Indo-Nepal will show talent in international athletics competition
सुंदर सिंह। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। कमद गांव निवासी सुंदर सिंह पुत्र स्व. कुंवर सिंह का इंडो- नेपाल अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

सुंदर इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश के लिए अपना हुनर दिखाएंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। उनके प्रशिक्षक हिमांशु जोशी ने बताया कि देहरादून में हुई चतुर्थ राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऊंची कूद में सुंदर ने उत्तराखंड के लिए स्वर्ण पदक जीता था। वह भारत के लिए 29 अप्रैल से एक मई तक चलने वाली प्रतियोगिता में ऊंची कूद, लंबी कूद और चार सौ मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेेंगे। सुंदर वर्तमान में शहीद पवन सिंह सुगड़ा महाविद्यालय गंगोलीहाट में बीए के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। सुंदर के पिता का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनकी मां कृषि कार्य कर जीवन यापन करती हैं। उनके चयन पर कई सरकारी और गैर सरकारी संगठनों ने बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed