फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BD Pandey District Hospital Physician Patient Treatment

Pithoragarh News: अब अस्पताल के तीनों फिजिशियन करेंगे मरीजों का इलाज

Thu, 20 Apr 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
BD Pandey District Hospital Physician Patient Treatment
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में अब मरीजों को फिजिशियन से इलाज कराने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा। इमरजेंसी में तैनात फिजिशियन डॉ. एमसी रजवार अब कक्ष में बैठकर मरीजों की ओपीडी करेंगे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस कुंवर, मुख्य फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू और एमडी फिजिशियन डॉ. एमसी रजवार तैनात हैं। इन तीनों फिजिशियन में से डॉ. धर्मशक्तू और डॉ. कुंवर भर्ती मरीजों को देखते हैं। ऐसे में अस्पताल आए मरीज इमरजेंसी में तैनात एमडी फिजिशियन डॉ. रजवार से इलाज कराते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। डाॅ.रजवार अब इमरजेंसी ड्यूटी नहीं देंगे। वह सिर्फ मरीजों की ओपीडी करेंगे।
विज्ञापन


पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि अब तीनों फिजिशियन अस्पताल में अलग-अलग कक्षों में बैठकर मरीजों का इलाज करेंगे। डॉ. रजवार सुबह आठ से दो बजे तक मरीजों की ओपीडी करेंगे। वर्तमान में वह लीलम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में गए हैं। उनके लिए कक्ष तैयार किया जा रहा है। उनके आने के बाद वह मरीजों की ओपीडी करेंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में गर्भवती समेत दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं
पिथौरागढ़। जिले में एक गर्भवती समेत दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल में आई एक गर्भवती में कोविड के लक्षण दिखे। चिकित्सक ने उन्हें कोविड जांच के लिए लिखा। जांच में वह संक्रमित मिली। इसके अलावा धारचूला में एक महिला रैपिड एंटीजन जांच में संक्रमित मिली हैं। अब जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या 16 हो गई है। संवाद

संक्रमित मरीजों को पिथौरागढ़ अस्पताल में ही मिलेगी किट
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में जांच में संक्रमित निकलने वाले कोविड मरीजों को अब अस्पताल से ही पांच दिन की कोविड किट दी जाएगी। इससे संक्रमितों और उनके तीमारदारों का राहत मिलेगी जबकि पूर्व में सीएमओ कार्यालय से कोविड किट दी जाती थी।


पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि पूर्व में अस्पताल में होने वाली कोविड जांच में संक्रमित निकलने पर मरीजों को सीएमओ कार्यालय में तीमारदार भेजकर कोविड किट लेनी पड़ती थी लेकिन अब उन्हें मौके पर ही कोविड किट उपलब्ध करा दी जाएगी। डीजी हेल्थ से कोविड किट भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि किट में पांच दिन की जरूरी दवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed