{"_id":"642b167d54c0b23e56056189","slug":"bd-pandey-district-hospital-doctor-on-leave-patient-upset-pithoragarh-news-c-8-1-101780-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मरीजों को नहीं मिली ईएनटी और फिजिशियन की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मरीजों को नहीं मिली ईएनटी और फिजिशियन की सेवा
Mon, 03 Apr 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में मरीजों को सोमवार को ईएनटी और फिजिशियन की सेवा नहीं मिली। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। मरीज इधर-उधर भटकते रहे। कुछ मरीजों ने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक से जांच कराई जबकि कुछ ने निजी अस्पतालों का रुख किया।
जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रहती है लेकिन अस्पताल में तैनात तीन में से एक भी फिजिशियन तैनात नहीं था। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस कुंवर बीमार होने के कारण अवकाश पर थे जबकि मुख्य फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू किसी काम से अवकाश पर थे।
इमरजेंसी कक्ष में तैनात फिजिशियन डॉ.एमसी रजवार को कोर्ट जाना पड़ा। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी हुई। करीब दो बजे फिजिशियन डॉ. रजवार इमरजेंसी में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इंतजार कर रहे मरीजों और अन्य का उपचार किया।
विज्ञापन
इधर अस्पताल में तैनात अन्य दो फिजिशियन के कक्ष के बाहर अवकाश पर होने की सूचना चस्पा नहीं होने से कुछ मरीज उनका इंतजार करते रहे। बाद में उन्होंने निजी अस्पतालों का रुख किया।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि दो फिजिशियन अवकाश पर हैं। डॉ.धर्मशक्तू पांच अप्रैल से मरीजों का उपचार करेंगे।
ईएनटी विशेषज्ञ एक सप्ताह के अवकाश पर
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कविता लोहनी एक सप्ताह के लिए अवकाश पर हैं। वह अगले सोमवार को ही मरीजों का उपचार करेंगी। इधर सोमवार को नाक, कान, गले के उपचार के लिए पहुंचे मरीज उनके कक्ष के बाहर इंतजार करते रहे। अवकाश पर होने के बावजूद उनका कक्ष खुला था। कक्ष के बाहर सूचना भी चस्पा भी नहीं थी। जब लोगों को जानकारी मिली कि वह अवकाश पर हैं तो वह मायूस होकर लौट गए।