फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BD Pandey District Hospital Artificial Hip

Pithoragarh News: दो वृद्धाओं के कृत्रिम कूल्हे बदलने का सफल ऑपरेशन

Sat, 01 Apr 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Apr 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
BD Pandey District Hospital Artificial Hip
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों ने दो वृद्धाओं के कृत्रिम कूल्हे बदलने का सफल ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन के बाद दोनों वृद्धाएं चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
विज्ञापन


बागेश्वर निवासी लीला देवी (56) का गिरने की वजह से कूल्हा टूट गया था। उन्हें चलने में काफी दिक्कत हो रही थी। वह 20 मार्च को जिला अस्पताल में भर्ती हुईं। इसके अलावा मुनारी डीडीहाट निवासी तारा देवी (63) की भी एक घटना में कूल्हे की हड्डी टूट गई थी जिसे जोड़ पाना संभव नहीं था। उन्हें 21 मार्च को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केएम गुप्ता और डॉ. दीपक चनकन्याल ने करीब डेढ़ घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद दोनों के कूल्हों को बदला। दोनों वृद्धाओं ने बताया कि उन्हें हल्का दर्द है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस ऑपरेशन के 10 दिन बाद मरीजों को छुट्टी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब किसी के कूल्हे बदलने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में महंगा है इलाज
पिथौरागढ़। कृत्रिम कूल्हे बदलने का ऑपरेशन निजी अस्पतालों में काफी महंगा है जिसमें 60 हजार से अधिक रुपये लग जाते हैं। सरकारी अस्पताल में सस्ती दरों में मरीज उपचार करा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड से यह ऑपरेशन निशुल्क होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed