फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Batra battalion won 1-0

बत्रा बटालियन ने 1-0 से जीता फुटबाल मैच

Wed, 06 Jun 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Batra battalion won 1-0
भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास में फुटबॉल मैच खेलते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास (सूर्य किरण) के दौरान बुधवार सुबह दोनों देशों के जवानों के मध्य फुटबाल मैच हुआ। इसमें बत्रा बटालियन ने गोरखा बटालियन को 1-0 से हराया। फायरिंग प्रतियोगिता भी बत्रा बटालियन ने जीती।

विज्ञापन


फुटबाल मैच की टीम दोनों देशों के जवानों को मिलाकर बनाई गई। टीमों में पांच नेपाली एवं छह भारतीय सैनिक रखे गए। आर्मी मैदान में आयोजित मैच के कड़े मुकाबले में बत्रा बटालियन के खिलाड़ियों ने गोरखा बटालियन को हराया। इसके बाद फायरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दोनों देशों के चुनिंदा जवानों को रखा गया।
विज्ञापन


सेना अधिकारियों ने आतंकियों के गांव में घुसने, उनके छिपने पर कैसे उनकी तलाश कर उनको काबू में करने की बारीकियां जवानों को सिखाईं। जवानों को जमीनी बाधाएं दूर करने, दीवारों को फांदकर दूसरी ओर जाने के बारे में भी बताया गया। आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में वाहन काफिले को कैसे ले जाया जाए और बारूदी सुरंगों के बीच से सुरक्षित बचने के तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed