{"_id":"57c860c94f1c1b3d782cbabb","slug":"barum-who-performed-at-the-district-headquarters-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरम वालों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरम वालों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
गैरहाजिर शिक्षिका के मुद्दे पर प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज बरम में तैनात रसायन विज्ञान की प्रवक्ता के लंबे समय से गैरहाजिर रहने से भड़के क्षेत्र के लोगों ने बृहस्पतिवार को 80 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बरम विद्यालय से इंटर में पढ़ने वाली छात्राएं भी पहुंची थी। बाद में जिलाधिकारी एचसी सेमवाल से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया से गैरहाजिर प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
बरम जीआईसी मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। पिछले दिनों सरकार ने विद्यालय को आदर्श का दर्जा तो दे दिया, लेकिन वहां पर तैनात शिक्षकों के बारे में कोई जानकारी तक नहीं ली। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया, बरम निवासी हरिओम पंवार और दिनेश राणा ने डीएम को बताया कि रसायन विज्ञान की यह प्रवक्ता साढ़े तीन वर्ष में मात्र 244 दिन ही विद्यालय में मौजूद रही, जबकि उनका वेतन निरंतर निकलता रहा।
विज्ञापन
इस बार यह शिक्षिका 27 मई 2016 से विद्यालय नहीं आई है। आरोप लगाया कि यदि शिक्षिका को उच्च संरक्षण नहीं मिलता तो वह इतनी बड़ी लापरवाही नहीं करती। बरम के लोगों ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर रसायन विज्ञान विषय में प्रवक्ता की तैनाती नहीं की गई तो विद्यालय के सामने ही भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन