{"_id":"5c44ac44bdec2273ad00b065","slug":"barrutiko-50-langile-ministro-baino-gehiago-probintziako-saioan-parte-hartuko-dute","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेंगे जिले के 50 से अधिक मिनिस्टीरियल कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेंगे जिले के 50 से अधिक मिनिस्टीरियल कर्मी
Sun, 20 Jan 2019 10:44 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
अधिवेशन को लेकर चर्चा करते मिनिस्टीरियल कर्मी।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन में जिले के 50 से अधिक मिनिस्टीरियल कार्मिक प्रतिभाग करेंगे। प्रांतीय और मंडलीय पदों पर जिले के कर्मिकों के नाम प्रस्तावित करने पर भी सहमति बनी।
फेडरेशन के जिलाध्यक्ष एमसी जोशी की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री एमएल वर्मा के संचालन में हुई बैठक में देहरादून में 28 जनवरी को होने वाले द्विवार्षिक अधिवेशन पर चर्चा हुई। इस मौके पर मिनिस्टीरियल कर्मिकों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कनिष्ठ सहायक की सीधी भर्ती की शैक्षिक योग्यता स्नातक कर ग्रेड वेतन 2800 करने, पूर्व की भांति पदोन्नति में शिथिलीकरण की व्यवस्था बहाल करने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित तमाम मांगें उठाई गई। इस अवसर पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाज कल्याण विभाग से कृष्णानंद जोशी एवं पशुपालन विभाग से त्रिलोक जंगपांगी को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
बैठक में केसी पंत, विजेंद्र लुंठी, कमलेश जोशी, पीएस डीनिया, जितेश पंत, दिनेश उप्रेती, विमल पांडेय, विनोद सिंह, राहुल कुमार, कृष्णानंद पांडेय आदि मौजूद थे।