{"_id":"9e86271c9449262781a48f65506a37d7","slug":"bansbgd-road-jeep-fired-four-youths-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसबगड़ रोड पर जीप पलटी, चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसबगड़ रोड पर जीप पलटी, चार युवक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी /पिथौरागढ़
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी से बांसबगड़ को जा रही एक जीप शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बांसबगड़ से थोड़ा पहले रोड पर पलट गई। दुर्घटना में चार युवा घायल हो गए। यह सभी नाचनी में चल रहे क्रिकेट मैच को खेलने के बाद वापस बांसबगड़ को लौट रहे थे। घायलों को निजी वाहनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर (थल) ले जाया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बांसबगड़ के कुछ युवा क्रिकेट मैच खेलने के लिए नाचनी आए हुए थे। मैच खत्म होने के बाद यह लोग जीप से लौट रहे थे। जीप को बांसबगड़ निवासी राकेश बिष्ट चला रहे थे। जीप के मालिक भी वह खुद ही हैं। बांसबगड़ से करीब दो किलोमीटर पहले खराब सड़क पर जीप का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच रोड में पलट गई। दुर्घटना में बांसबगड़ निवासी मनोज राणा (22), गोविंद राम (24), त्रिभुवन सिंह (18) और राजकीय पालीटेक्निक कालेज बांसबगड़ का छात्र मुनस्यारी निवासी करन सिंह (19) घायल हो गए। घायलों में मनोज राणा को ज्यादा चोट आई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया गया है कि जीप में आठ लोग सवार थे। यह सभी क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे। अन्य को ज्यादा चोट नहीं आई और वह दुर्घटनास्थल से ही अपने घरों को चले गए। गोचर अस्पताल के डाक्टर केएस लसपाल ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।