फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Banks continue to queue, some respite from the cache

बैंकों में कतार जारी, कैश आने से थोड़ी राहत

Wed, 14 Dec 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 14 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Banks continue to queue, some respite from the cache
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में भुगतान पाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के बाद अब तक बैंकों के आगे और एटीएम में लगने वाली भीड़ कम नहीं हुई है। लोगों को जरूरत के हिसाब से पैसा न मिलने के कारण यह समस्या आ रही है। हालांकि बैंक के अधिकारियों का कहना है कि जल्दी हालात सामान्य हो जाएंगे। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में 500 का नया नोट आने के बाद इसे सिटी ब्रांच, ऐंचोली, कासनी, जाजरदेवल, वड्डा, झूलाघाट, कनालीछीना, नाकोट आदि ब्रांचों को भी उनकी लिमिट के हिसाब से 5 से 10 लाख तक दे दिया गया है और नगर के सभी एटीएम से भी पैसा निकलने लगा है। बुधवार को एटीएम से पैसा मिलने से लोगों को काफी राहत मिली।

विज्ञापन


एसबीआई की मुख्य शाखा से अब लोगों को सप्ताह में 24000 रुपए तक का भुगतान मिलने लगा है। जिले की अन्य शाखाओं से भी 10,000 रुपए तक दिए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर के सभी पोस्टआफिस और सभी अन्य बैंकों को भी पैसा दिया जा चुका है। दो दिन पहले ही हल्द्वानी से 32 करोड़ 50 लाख रुपए आने के बाद स्थितियों में काफी नियंत्रण हुआ है। अब बैंकों से 500 का नोट बंटने के बाद नगर के व्यापारियों को भी सुविधा होने लगी है। छोटा सामान लेने और बेचने वालों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्टेट बैंक के अधिकारियों का कहना है कि 30 दिसंबर के बाद सेविंग खातों से 24000 से अधिक की राशि निकलने लगेगी। ऐसे संकेत मिल रहे हैं। बुधवार को सभी बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। जिन लोगों को मंगलवार को भुगतान नहीं मिल पाया था वह बुधवार सुबह ही बैंक की कतार में लग गए थे। लोगों का कहना है कि जब तक एटीएम से निकासी की सीमा नहीं बढ़ जाती तब तक हालात सामान्य नहीं हो पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने नोट जमा करने की रफ्तार कम
पिथौरागढ़। स्टेट बैंक के कैश अधिकारी दिनेश चंद ने बताया कि आरबीआई के निर्देशानुसार अब 500 और 1000 के पुराने नोट सेविंग खातों में ही जमा हो रहे हैं। पहले इन नोटों को लोन खाते, सीसी खाते, सीए खाते और ओवर ड्राफ्ट खातों में जमा किया जा रहा था। जिले की सबसे बड़ी एसबीआई की मुख्य शाखा में अब 500 और 1000 के पुराने नोटों को जमा करने की रफ्तार कम होने लगी है। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के रोकड़ अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि पहले की तुलना में अब सभी बैंकों में 50 लाख रुपए तक के पुराने नोट जमा हो रहे हैं। मुख्य शाखा में प्रतिदिन 5 से 7 लाख रुपए तक ही खाताधारकों के खाते में पुराने नोट जमा हो रहे हैं।


वड्डा शाखा को मिले 50 लाख
झूलाघाट। स्टेट बैंक की वड्डा शाखा को भी 50 लाख रुपए मिल गए हैं। चेक और काउंटर भुगतान के माध्यम से 10,000 रुपए तक दिए जा रहे हैं। वड्डा शाखा में पैसा आने के बाद खाताधारकों को काफी राहत मिलने लगी है। यह बात अलग है कि यह कैश एक-दो दिन में समाप्त हो जाएगा। यदि जल्द दोबारा कैश नहीं मिलेगा तो दिक्कत आने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed