{"_id":"6acd1bcc462a775fde0e73a8","slug":"banbasa-secures-a-spot-in-the-final-by-defeating-phagpur-a-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-145488-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बनबसा ने फागपुर ए को हराकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बनबसा ने फागपुर ए को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Mon, 12 Oct 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। ग्रामीण फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बनबसा ने फागपुर ए टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मैच रविवार देर सायं भजनपुर खेल मैदान में खेला गया।
बनबसा की जीत में अमित कापड़ी ने एकमात्र गोल किया। मैच का शुभारंभ भजनपुर प्रधान शांति देवी ने किया। कैप्टन कैलाश सिंह चाड़ ने रेफरी की भूमिका निभाई। उदय चंद और कुणाल गुप्ता लाइनमैन थे जबकि विवेक चंद स्कोरर रहे। गोलू गुप्ता ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। समिति सदस्यों ने मैच के सफल आयोजन में सहयोग दिया। समिति सदस्य शिव चंद ने बताया कि फाइनल मुकाबला मंगलवार 14 अक्तूबर को भजनपुर और बनबसा के बीच होगा।