फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ban on roadside parking of vehicles from Aincholi Tirahe to Ghat

Pithoragarh News: ऐंचोली तिराहे से घाट तक सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध

Fri, 15 Nov 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ban on roadside parking of vehicles from Aincholi Tirahe to Ghat
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय और मुवानी में संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। डीएम विनोद गोस्वामी और एसपी रेखा यादव की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। पिथौरागढ़ नगर के ऐंचोली तिराहे से मल्लिकार्जुन स्कूल और ऐंचोली से घाट तक सड़क पर वाहनों की पर्किंग पर 20 नवंबर तक प्रतिबंध रहेगा। बैठक के दौरान अधिकारियों ने महोत्सव के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि वीवीआईपी भ्रमण और महोत्सव के दौरान हर संभावित स्थिति के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने महोत्सव स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए। महोत्सव स्थल पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बरनवाल, सीओ परवेज अली सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए पिथौरागढ़ नगर के ऐंचोली तिराहे से मल्लिकार्जुन स्कूल और ऐंचोली से घाट तक सड़क पर वाहनों की पर्किंग पर 20 नवंबर तक प्रतिबंध रहेगा। शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली के नेतृत्व में वाहनों को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस का कहना है कि इस क्षेत्र में यदि वाहन पार्क किए गए तो क्रेन से टो कर पुलिस लाइन ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed