{"_id":"69371187592fc73385009d3b","slug":"balidan-eleven-defeated-gangolihat-tigers-and-reached-the-semi-finals-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-135654-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गंगोलीहाट टाइगर्स को हरा बलिदान इलेवन सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गंगोलीहाट टाइगर्स को हरा बलिदान इलेवन सेमीफाइनल में
Mon, 08 Dec 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
एलएसएम परिसर के खेल मैदान में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंपायर के साथ टॉस के लिए पहुंचे कप्ता
पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर के खेल मैदान में आयोजित स्व. पुष्कर चंद रजवार मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बलिदान-11 ने गंगोलीहाट टाइगर्स को 7 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
गंगोलीहाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। जवाब में बलिदान-11 ने 19.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 182 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। बलिदान-11 की ओर से शुभम लोहिया ने 50, बाला ने 49, जीवन सिंह ने 28 और सूरज कुमार ने 23 रन की पारी खेली। इससे पहले गंगोलीहाट टाइगर्स की ओर से भूपेश सिंह मेहरा ने 63 रन की नॉट आउट पारी खेली। गोविंद ने 61 रन की पारी खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में भूपेश का साथ दिया। टूर्नामेंट में मंगलवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबलेे खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज, भव्या इलेवन, मावेरिक्स थंडर्स और बलिदान-11 की टीमें पहुंची हैं।