{"_id":"6043d3e08ebc3ef1095d189c","slug":"bakary-of-jyoti-bora-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld417282742","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति ने बेकरी उद्योग शुरू कर चुनी स्वरोजगार की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति ने बेकरी उद्योग शुरू कर चुनी स्वरोजगार की राह
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बजेटी में स्थित ज्योति केकरी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बजेटी वार्ड निवासी ज्योति बोरा ने बेकरी व्यवसाय शुरू कर स्वरोजगार अपनाया है। वह नगर क्षेत्र में पहली बेकरी महिला संचालक हैं, जिन्होंने बेकरी व्यवसाय को अपनाकर अन्य लोगों को भी प्रेरणा दी है। वह अपने कारोबार से अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराना चाहती हैं।
बजेटी वार्ड की ज्योति ने अपने घर में सात लाख रुपये की लागत से ज्योति केकरी के नाम से बेकरी व्यवसाय शुरू किया है। इसमें प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना से पांच लाख का ऋण लिया है और दो लाख रुपये स्वयं की पूंजी लगाई है। बेकरी में जीरा, काजू, मडुआ, नारियल, अजवाइन के बिस्कुट, कुकीज, केक, क्रीम बन, क्रीम रोल, बन बनाए जा रहे हैं।
उत्पाद बनाने के लिए दो कारीगरों को रखा गया है। उनके उत्पादों के लिए हिलांस से भी मांग आने लगी है। इसलिए अब उनके उत्पाद सरस बाजार में भी दिखाई देंगे। उनके परिजन भी व्यवसाय में उनकी मदद कर रहे हैं। मांग बढ़ने पर वह अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
स्थानांतरण होने पर नौकरी छोड़ अपनाया स्वरोजगार
पिथौरागढ़। ज्योति छह साल से ओएनजीसी के सीएसआर प्रोजेक्ट में काम कर रही थीं, लेकिन वहां से दूर तबादला होने पर उन्होंने नौकरी छोड़ स्वरोजगार चुना और खुद के साथ ही कई अन्य लोगों को भी आत्मनिर्भर बनाया। ज्योति माई पिथौरागढ़ और ऑनलाइन पिथौरागढ़ वेबसाइट के माध्यम से पहले ही केक डिलीवरी कर रही थीं
। तब कई ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी महंगी पड़ रही थी। इसलिए उन्होंने ग्राहकों को सस्ता केक उपलब्ध कराने के लिए बेकरी व्यवसाय शुरू किया। अब वह लोगों के घरों तक आसानी से कम दरों पर केक और अन्य बेकरी उत्पाद पहुंचा रही हैं।