{"_id":"5c990ba1bdec2213eb738119","slug":"baink-rod-par-kaee-baar-laga-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक रोड पर कई बार लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक रोड पर कई बार लगा जाम
Mon, 25 Mar 2019 10:41 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बैंक रोड पर लगा जाम।
- फोटो : पिथौरागढ़
सोमवार को जिला मुख्यालय की बैंक रोड पर कई बार जाम लगा। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक रोड में सुबह करीब 11 बजे एक ट्रक के निजी पार्किंग में जाने के दौरान करीब 10 मिनट तक जाम लगा रहा।
सड़क किनारे खड़े रहने वाले चौपहिया वाहनों के कारण ट्रक को पार्किंग में ले जाने में दिक्कत पेश आई। जिला अस्पताल की ओर से चौपहिया, भारी वाहन सिल्थाम की ओर आ सकते हैं। सड़क किनारे खड़े चौपहिया वाहनों के कारण जाम लगता है। कई वाहन स्थायी रूप से खड़े रहते हैं। बैंक रोड ही नहीं, लिंक रोड, स्टेशन रोड भी जाम से जकड़ी रहती है।
पार्किंग की व्यवस्था न होने से शहर में जाम आम हो गया है। पालिका कार्यालय के पास 2010 में पार्किंग बनवाई, उसका संचालन पालिका आज तक नहीं कर पाई है। देवसिंह खेल मैदान के पास एक बहुमंजिला पार्किंग निर्माणाधीन है। काफी धीमी गति से कार्य हो रहा है। जिला अस्पताल के पास बन रही पालिका की पार्किंग में दो साल से काम बंद है। ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था पटरी में लौटने की उम्मीद करना बेमानी ही है। ब्यूरो