फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad road In Pithauragarh

ग्रामीणों ने किया तप्पड़-गोगना सड़क के लिए प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bad road In Pithauragarh
पिथौरागढ़ में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण संघर्ष समिति ने स्वीकृत तप्पड़-गोगना सड़क का निर्माण शुरू कराने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। समिति ने कहा कि पीएमजीएसवाई और लोनिवि के माध्यम से स्वीकृत मोटर मार्ग निर्माण शुरू नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व तप्पड़-गोगना मोटर मार्ग स्वीकृत हो चुका था। जिसके टेंडर और अनुबंध भी हो चुके हैं। वृक्ष छपान की प्रक्रिया नहीं हो पाई है। उन्होंने तप्पड़-गोगना स्वीकृत मोटर मार्ग की सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कराने की मांग की है। सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से पांच हजार की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कहा जल्द निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में दीपक सिंह, हीरा सिंह, कमल सिंह, प्रेम सिंह, पंकज सिंह, रोहित सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी से आक्रोश
पिथौरागढ़। ग्रामीणों में सुवालेक-रसैपाटा सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी से आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अगर निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता मनोज ज्याला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में हो रही अनियमितता को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कनालीछीना विकासखंड के सुवालेख-रसैपाटा मोटर मार्ग का कार्य द्वितीय चरण में किया जा रहा है, लेकिन सड़क चौड़ीकरण का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई मात्र तीन से चार मीटर ही है। उसी में विभाग मिट्टी बिछा रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। मनोज ने बताया कि सड़क निर्माण पूरा होने से पांच हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। साथ ही मां चंडिका घाट मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed