{"_id":"5ff743ae8ebc3e340557c275","slug":"bad-road-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4102589161","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच किमी सड़क बनाने में लगा दिए 10 साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच किमी सड़क बनाने में लगा दिए 10 साल
विज्ञापन
अशोकनगर-भाटीगांव-क्वारबन सड़क।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। लोक निर्माण विभाग की अशोकनगर-भाटीगांव-क्वारबन सड़क दस साल बाद भी नहीं बन पाई है। दस साल में विभाग केवल साढ़े पांच किमी सड़क पर ही डामरीकरण कर पाया है। स्वीकृत 12 किमी सड़क का कार्य पूरा न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित अशोकनगर से भाटीगांव-क्वारबन की 12 किमी लंबी सड़क को दस साल पूर्व स्वीकृति मिली थी। लोनिवि ने दो साल पूर्व साढ़े पांच किमी तक डामरीकरण कर दिया है। इसके आगे कटिंग का कार्य चल रहा है। दस साल बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण पूरा न होने से लोगों में आक्रोश है।
दस हजार की आबादी यातायात सुविधा से वंचित
सड़क का निर्माण न होने से धारी, बेलतड़ी, क्वारबन, भाटीगांव, सौनगांव बिलाई, सेल, सल्ला, तड़ेमिया, क्वीगांव की दस हजार से अधिक की आबादी को यातायात सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। बीमार, गर्भवती, बुजुर्गों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए डोली की व्यवस्था करनी पड़ती है। लोग सात किमी पैदल चलने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं जिम्मेदार
अशोकनगर-भाटीगांव सड़क निर्माण के लिए आठ किमी का बांड बना था, जिसका तीन से चार करोड़ से निर्माण होना है। साढ़े पांच किमी डामरीकरण का कार्य किया जा चुका है। दो से ढाई किमी सड़क पर कटिंग का कार्य चल रहा है। आगे की एक किमी सड़क कटी है। इससे आगे का प्रस्ताव दोबारा भेजा जाना है। - केसी जोशी, एई, लोनिवि।
लोगों से बातचीत
सड़क निर्माण को लेकर पीएमओ, सीएम पोर्टल तक शिकायत की गई है, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। भाटीगांव से आगे रास्ते बेहद खराब हैं। कई बार मरीजों को डोली पर पैदल ही ले जाना पड़ता है। - दया भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार इसको लेकर जानकारी दी गई। अभी तक सुनवाई नहीं हुई। सड़क नहीं होने से बुजुर्ग और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। - जीवानंद भट्ट