{"_id":"6026bd128ebc3ee93c6a4cfa","slug":"bad-road-in-bangapani-pithoragarh-news-hld4145706179","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 वर्षीय बुजुर्ग को डोली के सहारे सात किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 वर्षीय बुजुर्ग को डोली के सहारे सात किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
मरीज को डोली से लाते दारमा के ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सड़क न होने के कारण सीमांत के दारमा गांव के ग्रामीण परेशान हैं। किसी के बीमार होने पर अस्पताल ले जाने के लिए केवल डोली ही सहारा होती है। इसके बावजूद सरकार ग्रामीणों को सुविधा नहीं दिला सकी है।
दारमा गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र सिंह धामी बृहस्पतिवार रात बीमार हो गए। सड़क न होने के कारण उन्हें डोली से अस्पताल पहुंचाना था। उबड़-खाबड़ रास्ते से डोली से सड़क तक पहुंचाना संभव नही होता है। ऐसे में उन्हें शुक्रवार सुबह डोली के सहारे सात किमी उबड़-खाबड़ रास्तों में चलकर उन्हें बंगापानी पहुंचाया। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया।
सीमांत क्षेत्र दारमा के ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2016 में सड़क निर्माण के लिए बंगापानी से दारमा तक सात किमी सड़क का सर्वे हुआ था। बंगापानी में मोटर पुल का निर्माण होना था। इसके लिए लोनिवि ने कई बार निविदा प्रक्रिया भी आमंत्रित भी कर दी है। पुल निर्माण की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है। नदी के उस पार लोनिवि ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया है लेकिन गोरी नदी में पुल के न बनने तक सड़क का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से पुल और सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र सड़क और पुल के निर्माण की मांग की है। बुजुर्ग को लाने वालों में खगेंद्र सिंह, हीरा सिंह, गोविंद सिंह, भीम सिंह आदि रहे।
पुल के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। शीघ्र निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- महेश प्रसाद, जूनियर अभियंता, लोनिवि खंड, डीडीहाट।