फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad pathway in pithoragarh

Pithoragarh News: न झाड़ियाें का कटान हुआ, न क्षतिग्रस्त रास्ते सुधरे

Sun, 03 Sep 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 03 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bad pathway in pithoragarh
सरस्वती विहार कालोनी के मुख्य रास्ते में इस तरह उग आई हैं झाड़ियां और घास। संवाद
पिथौरागढ़। नगर में कई स्थानों पर पैदल रास्ते बदहाल हैं। पालिका ने न तो क्षतिग्रस्त रास्तों का सुधार किया है और न ही रास्तों में उगी झाड़ियों का ही कटान किया है। स्थिति यह है कि दोपहिया वाहनों में या पैदल आते-जाते समय लोगों को बिच्छू घास भी लग रही है।
विज्ञापन

मानसून काल में रास्तों के दोनों ओर झाड़ियां उग आती हैं। इसके लिए नगरपालिका विशेष सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों का कटान करती है। इस बार नगर के कई मार्गों पर झाड़ियों का कटान नहीं किया गया है। पियाना वार्ड के सरस्वती विहार कालोनी की स्थिति अधिक खराब है। यहां मुख्य रास्ता कंटीली झाड़ियों, गाजर घास और बिच्छू घास से पटा है। इसके चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। वार्ड में जगह-जगह रास्ते भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। रास्तों में बनी नाली के चैंबर के ढक्कन कई स्थानों पर टूट गए हैं। इन्हें भी नहीं बदला जा रहा है।
विज्ञापन



कहीं पानी के नल तो कहीं कंटीले तारबाड़
पिथौरागढ़। वार्ड में रास्ताें में कहीं पानी के पाइप बेतरतीब तरीके से बिछाए गए हैं तो कहीं पर कंटीले तारों का बाड़ लगाई गइ्र है। पाइपलाइन के कारण रास्ते आधे रह गए हैं। इनमें फिसलकर दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। इसके अलावा कंटीले तारों के कारण भी आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed