फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad Path in Pithoragarh

बदहाल पड़ा है गंगोलीहाट-गुप्तड़ी राइआगर मोटर मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bad Path in Pithoragarh
सरस्वती विहार कालोनी को जाने वाले रास्ते में बना गड्ढा। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्टेडियम से सरस्वती विहार कॉलोनी होते हुए जीआईसी को जाने वाले मार्ग पर बना गड्ढा दुर्घटना को दावत दे रहा है। रास्ते के धंसने से आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम से जीआईसी और महादेव को जाने वाले मार्ग से कई लोग आवाजाही करते हैं। मार्ग पर नाली के ऊपर पटाल बिछाने के बाद टाइल्स लगाए गए हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर यह मार्ग अब धंसने लगा है। एक स्थान पर पिछले एक माह से गड्ढा बना हुआ है। इसके चलते यहां पर आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट-गुप्तड़ी राइआगर सड़क बदहाल
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गुप्तड़ी-राइआगर-बेड़ीनाग सड़क गड्ढों के कारण बदहाल हो चुकी है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है।
पीपली के जिला पंचायत सदस्य दिवाकर सिंह रावल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आने के बाद भी गुप्तड़ी से राइआगर तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। कई स्थानों पर डामर उखड़ चुका है। सड़क के दोनों तरफ झाड़ियां उगी हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, पीएमजीएसवाई के जेई पंकज उप्रेती ने बताया कि अभी नाली सफाई और झाड़ी कटान का काम किया जा रहा है। 15 सितंबर तक बरसात का मौसम है। इसके बाद सड़क के गड्ढों को भरकर डामरीकरण किया जाएगा। जहां पर सरिया निकली हैं, उन्हें भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed