फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad NHAI in Gurana

गुरना के लोगों ने किया एनएच के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bad NHAI in Gurana
पिथौरागढ़। गुरना के लोगों ने तीन सूत्री मांगों के लिए एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में एनएच ने मंदिर के सौंदर्यीकरण करने की बात कही थी। मगर अभी तक कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व प्रमुख राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट के नेतृत्व में लोगों ने एनएच पर गुरना माता मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पूर्व में एनएचएआई ने गुरना मंदिर के सौंदर्यीकरण की बात कही गई थी। अब ऐसा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा जल्द इसका सौंदर्यीकरण किया जाए। मंदिर के सामने की पहाड़ियों में गुफाएं थी।
विज्ञापन

जिनके अंदर दुर्लभ आकृतियां थी, जो ऑलवेदर निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पहाड़ी के बाहर उन आकृतियों को उकेर कर उसमें पेंटिंग की जाए। गुरना झरने का सौंदर्यीकरण कर उसे झरने का स्वरूप दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर स्थित पेयजल स्रोत के पानी का संरक्षण किया जाए। इससे यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने कहा एक माह के भीतर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रधान गुरना ऊषा तिवारी, निर्मला तिवारी, देवकी भट्ट, अनुज तिवारी, योगेश भट्ट, विजेंद्र भट्ट, रोहित भट्ट समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed