फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad Health Care in Pithauragarh

जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के बरामदे में चल रहा है रोगियों का उपचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bad Health Care in Pithauragarh
जाजरदेवल-नैनीसेनी सड़क में बने तालाब में कागज की नांव चलाकर आक्रोश प्रकट करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के अस्पताल संसाधनों के अभाव में कराह रहे हैं। हालात यह हैं कि अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइनें लगी हैं। अस्पताल की गैलरी और बरामदों में मरीजों का उपचार चल है। बावजूद इसके अस्पतालों का कोई सुधलेवा नहीं है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के सबसे बड़े जिला अस्पताल में प्रतिदिन 650 से 750 से अधिक ओपीडी हो रही है। स्टाफ की कमी के कारण अस्पताल में ईएनटी सर्जन आपातकालीन कक्ष में रोगियों की लंबी लाइन लगी रहती है। जिला अस्पताल में सीमांत जिले के आठों विकासखंडों के अलावा नेपाल से बड़ी संख्या में रोगी आते हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व जिला अस्पताल में वार्डों का विस्तार कर वार्ड बढ़ाए गए थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल में कोविड रोगियों के लिए वार्ड बना दिया गया था। इस कारण व्यवस्था पटरी से उतर गई हैं। वर्तमान में जिले में 120 बेड मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने बरामदे और अन्य खाली स्थानों में शैय्या लगाकर वार्ड बनाए गए हैं। आलम ये है कि लगातार बढ़ रही ठंड और बारिश के बीच अस्पताल में भर्ती रोगी बरामदे में रात काटने को मजबूर हैं।
आईसीयू के संचालन के लिए नहीं मिला बजट
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में कुछ समय पूर्व हंस फाउंडेशन के सहयोग आईसीयू का निर्माण किया है। आईसीयू का शुभारंभ तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया था। उन्होंने उस समय शीघ्र आईसीयू के संचालन के लिए अलग से स्टाफ की नियुक्ति करने और अन्य चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की घोषणा की थी लेकिन ये घोषणा धरातल पर नहीं उतर पाई है।
रेफरल सेेेंटर बना जिला अस्पताल
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल पिथौरागढ़ हृदय रोग विशेषज्ञ सहित कई अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इस कारण मरीजों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करना मजबूरी बन गया है। हर दिन करीब तीन से चार रोगियों को संसाधन और चिकित्सकों की कमी के चलते हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है।

अस्पताल में रोगियों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। भर्ती रोगियों के लिए वार्ड फुल हो गए हैं। इस कारण बरामदे में शैय्या लगाकर उनके उपचार की व्यवस्था की गई है। - डॉ. केसी भट्ट, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed