फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   bachcha badalane ka shor machaakar kiya hangaama

बच्चा बदलने का शोर मचाकर किया हंगामा

Sat, 12 Jan 2019 11:03 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 12 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
bachcha badalane ka shor machaakar kiya hangaama
महिला अस्पताल में नवजात को दूध पिलाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पिथौरागढ़
108 एंबुलेंस में प्रसव के बाद नवजात को बदलने का आरोप लगाते हुए नेपाली नागरिक ने नशे में हंगामा काटा। इसके बाद नेपाली दंपति अस्पताल से कहीं चला गया। चिकित्सकों की शिकायत पर बाद में पुलिस दोनों को ढूंढकर अस्पताल लाई। पुलिस ने नेपाली को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


 शुक्रवार को मड़मानले क्षेत्र में मजदूरी करने वाले नेपाल निवासी नवीन की पत्नी भावना को प्रसव पीड़ा हुई। 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल को लाते समय रास्ते में लगभग 6.30 बजे भावना को प्रसव हो गया। इसके बाद जब महिला अस्पताल में नवजात शिशु के लड़की होने की बात कही गई तो नवीन ने 108 कर्मियों पर बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसका आरोप था कि जब वाहन में प्रसव हुआ था उस समय 108 कर्मियों ने उससे लड़का होने की बात कही थी जबकि उसे लड़की दी गई। इस हंगामे के कारण अन्य मरीज और तीमारदार भी काफी परेशान रहे। शनिवार सुबह भी वह नशे में हंगामा करता रहा।
विज्ञापन


इसके बाद नवजात को अस्पताल में ही छोड़कर दोनों पति-पत्नी गायब हो गए। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। भूख से बिलख रही नवजात के लिए अस्पताल स्टाफ ने दूध की व्यवस्था की। सीएमएस डॉ.एचएस नबियाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाली से पहुंची पुलिस ने दोनों को ढूंढ़कर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस नवीन को पकड़कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नवजात शिशु लड़की है। 108 एंबुलेंस से जो पर्ची दी गई उसमें भी नवजात को लड़की लिखा गया था। नवजात का पिता बच्चा बदलने का अरोप लगाते हुए बेवजह हंगामा कर रहा था। इससे अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसको देखते हुए सूचना पुलिस को दी गई।
- डॉ. एचएस नबियाल, सीएमएस एवं बाल रोग विशेषज्ञ, महिला अस्पताल।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed