फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Baby's throat is stuck, baby's life saved from operation

गले में नाल फंसे बच्चे का सुरक्षित प्रसव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Baby's throat is stuck, baby's life saved from operation
नवजात शिशु। - फोटो : PITHORAGARH
मां के गर्भ में ही गले में नाल फंसने से बच्चे की जान को पैदा हुए खतरे को चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन के जरिये सुरक्षित प्रसव कराकर दोनों की जान बचा ली। डाक्टरों के अनुसार बच्चे के गले में नाल दो बार लिपटी हुई थी। फिलहाल जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। बच्चे को एनबीएसयू में रखा गया है।
विज्ञापन

बेड़ीनाग के दूरस्थ गांव अनौली निवासी पूजा (24) पत्नी भरत भौरियाल को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा की जान को खतरा बताते हुए महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पूजा की सास और ननद उसे शाम को महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सीनियर गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि बच्चे की नाल गले में लिपटी हुई है।
विज्ञापन

बच्चा अपने स्थान से नीचे को नहीं खिसक रहा था। इससे उसकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ था। उन्होंने रविवार को ऑपरेशन कर प्रसव कराने का निर्णय लिया। पूजा का एक प्रसव पूर्व में खराब हो चुका था। इससे परिजन भी बेहद चिंतित थे। डॉ. गर्ब्याल, डॉ. ओम प्रकाश कौशिक ने सहयोगी स्टॉफ के साथ आपातकालीन ऑपरेशन किया। दोपहर पूजा ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डॉ. गर्ब्याल ने बताया कि बच्चे के गले में नाल दो बार लिपटी हुई थी। इससे उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। बताया कि बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

पूजा, प्रसव पीड़िता।

पूजा, प्रसव पीड़िता।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed