फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Azam Khan blew mannequin

आजम खां का पुतला फूंका

Wed, 15 Apr 2015 06:52 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Apr 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan blew mannequin
उत्तर प्रदेश के रामपुर में वाल्मीकि समाज के 80 परिवार के मकान अतिक्रमण के नाम पर तोड़ने के खिलाफ वाल्मीकि समाज के लोगों ने रामपुर के विधायक मंत्री आजम खां का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सभासद विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में सड़क पर उतरे वाल्मीकि समाज के लोगों ने नारेबाजी के बीच आजम खां का पुतला फूंका। सभासद विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि रामपुर में पहले वाल्मीकि समाज के लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया, जब समाज के लोगों ने इससे इंकार किया तो वाल्मीकि समाज के लोगों को घर से बेघर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंत्री आजम खां अपना दबदबा कायम रखने के लिए इस प्रकार के कृत्य करा रहे हैं, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि जल्द ही वाल्मीकि समाज के लोगों को दोबारा नहीं बसाया जाता है, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। पुतला दहन में कल्लू राम, अमित कुमार, दर्शन लाल, राजेश, अजय, रवि, राजकुमार, नवदीप, सरपंच मनोज (पप्पू), सुदीश, राजेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा  में हुई वाल्मीकि समाज की बैठक में रामपुर में जबरन वाल्मीकि समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन कराए जाने पर कड़ा रोष जताया गया। कहा कि जल्द ही शासन-प्रशासन ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। समाज के अध्यक्ष प्रेमपाल वाल्मीकि की अध्यक्षता और नवल किशोर के संचालन में हुई बैठक में जबरन धर्म परिवर्तन पर गुस्सा जाहिर किया गया। उन्हें मामले की उच्चस्तरीय जांच के साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में राहुल कुमार, राकेश कुमार, महेश, कमलजीत, कालीचरण, मैकूलाल, नत्थूलाल, श्यामाचरण, भगवान दास, नन्हे लाल, नवल किशोर, धरमवीर, रविकुमार, नितिन, अमरदीप, रामवरन, फकीर चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed