{"_id":"68ebd9f50d281ad6110dd2fa","slug":"ayush-himanshu-and-anshika-will-play-at-the-state-level-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-133644-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: राज्य स्तर पर खेलेंगे आयुष, हिमांशु और अंशिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: राज्य स्तर पर खेलेंगे आयुष, हिमांशु और अंशिका
Sun, 12 Oct 2025 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज थरकोट बालाकोट के तीन विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें आयुष, हिमांशु और अंशिका शामिल हैं। तीनों बच्चों ने जिला स्तरीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में पहला स्थान प्राप्त किया था। अब तीनों विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रवक्ता राजेंद्र पांडे, प्रधानाचार्य बीसी पाठक, वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार, राजेंद्र जोशी, संजय जोशी, लक्ष्मी दत्त भट्ट, हीरा बल्लभ भट्ट आदि ने खुशी जताते हुए तीनों विद्यार्थियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन