{"_id":"5de6949c8ebc3e549a775f40","slug":"aye-ja-tu-mera-danpur-pithoragarh-news-hld366478774","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐ जा तू मेरा दानपुर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐ जा तू मेरा दानपुर...
विज्ञापन
मुनस्यारी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी महोत्सव की तीसरी शाम गायक प्रहलाद मेहरा और गौरव जोशाल के नाम रही। स्थानीय कलाकारों ने भी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
रविवार रात की सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने ‘ऐ जा तू मेरा दानपुर’ गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने कई गीतों की प्रस्तुति दी। गौरव जोशाल ने ‘गिरगों बटी पूजिगेछु कालामुनी मंदिर’ गीत से वाहवाही लूटी। अल्मोड़ा के सांस्कृतिक दल ने बगवाल की प्रस्तुति दी। स्कूली दलों और स्थानीय कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महोत्सव संस्कृति के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष राजू पांगती, रवि बृजवाल, केदार मर्तोलिया, मुन्ना सयाना, भुवन धर्मशक्तू ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। संचालन तब्बू मर्तोलिया और लछ बू ने किया।

मुनस्यारी महोत्सव में कार्यक्रम देखने उमड़ी लोगों की भीड़। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन