फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Atul Joshi, Rakshit, Mohit Kapri become officers in the army

Pithoragarh News: अतुल जोशी, रक्षित, मोहित कापड़ी बने सेना में अधिकारी

Sun, 09 Jun 2024 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Atul Joshi, Rakshit, Mohit Kapri become officers in the army
मुनस्यारी में मरीजों का परीक्षण करते न्यूरो सर्जन डॉ. अजय बजाज। संवाद
पिथौरागढ़। जिले के तीन युवाओं ने सेना में अधिकारी बन परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सिनेमा लाइन निवासी अतुल जोशी देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद सेना में अधिकारी बन गए हैं। वह जाट रेजिमेंट में अपनी सेवा देंगे। अतुल के पिता अनिल कुमार जोशी पुराना बाजार में किराना स्टोर चलाते हैं और मां गीता जोशी गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई अमन दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे हैं। अतुल की इंटर की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय और स्नातक एलएसएम महाविद्यालय पिथौरागढ़ से हुई। अतुल ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों के साथ ही नाना स्व. कैप्टन नारायण दत्त पांडेय को दिया। उनकी सफलता पर चाचा सुनील जोशी, भाई आयुष और परिवार जनों ने खुशी जताई है।
इधर, देवलथल क्षेत्र के अलगड़ा निवासी रक्षित भट्ट शनिवार को ऑफिसर प्रशिक्षण अकादमी गया में हुई पासिंग आउट परेड के बाद सेना में अधिकारी बन गए हैं।

उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में हुई परेड में रक्षित को रक्षा सेना की ईएमई शाखा में कमीशन मिला। रक्षित के पिता मनोज भट्ट एनएच में इंजीनियर हैं और मां अनुपमा भट्ट गृहिणी हैं। उनका परिवार वर्तमान में हल्द्वानी में रहता है। इस अवसर पर रक्षित के चाचा मेजर सतीश भट्ट, बड़ी बहन डॉ. प्राची भट्ट और परिजन मौजूद रहे। रक्षित के सेना में अधिकारी बनने से अलगड़ा गांव में भी खुशी है।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लाक के सिरड़ गांव निवासी मोहित कापड़ी भी सेना में अधिकारी बन गए हैं। मोहित कापड़ी शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट हुए हैं। मोहित कापड़ी को ओवर ऑल परफार्मेंस के आधार पर सिल्वर मेडल से नवाजा गया है। मोहित की प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर नैनीपातल से हुई है। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से प्राप्त की है। उनके परदादा कुलोमणि कापड़ी भी भारतीय सेना में थे। उनके दादा लक्ष्मी दत्त कापड़ी सेना में सूबेदार रहे हैं। उनके पिता राजेंद्र कापड़ी भी भारतीय सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। मोहित की माता गृहिणी हैं। मोहित की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed