फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ATM blank, crowded in banks

एटीएम खाली, बैंकों में जुटी भीड़

Thu, 19 Apr 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
ATM blank, crowded in banks
नकदी की किल्लत के चलते सुबह से ही लगी बैंकों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

जिले में नकदी की कमी के चलते अधिकतर एटीएम खाली रहे। इससे बैंक शाखाओं में लोगों की भीड़ लगने लगी है। नकदी की समस्या से सहालग की तैयारी करने वालों, यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी जिले वालों को नकदी की समस्या से जूझना पड़ा। पूरे दिन जिले के 55 एटीएम खाली रहे, जबकि मुख्यालय के 15 एटीएम शोपीस बने रहे। दर्जन भर एटीएम में ही नकदी मिली। इन पर लंबी कतार लगी रही। एटीएम ने निराश किया तो बैंक शाखाओं पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पिथौरागढ़ से लेकर मुनस्यारी, धारचूला, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, अस्कोट, कनालीछीना तक बैंक शाखाओं में भारी भीड़ से अव्यवस्थाएं भी हावी रही।
विज्ञापन


लंबी कतारों में घंटों इंतजार से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, नकदी की कमी और मांग को देखते हुए बैंकों ने बड़ी रकम का भुगतान नहीं किया। अपरिहार्य हालातों में ही बड़ी रकम दी। लीड बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार का कहना है कि बैंकों से नकदी की निर्बाध आपूर्ति हो रही है। सहालग सीजन, स्कूलों में नए प्रवेश आदि कारणों से नकदी की मांग बढ़ी है। बैंकों से एटीएम में समय-समय पर आपूर्ति को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed