फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ateck By Leopard in Pithauragarh

घात लगाए बैठे तेंदुए ने किया 13वर्षीय बच्ची पर हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ateck By Leopard in Pithauragarh
तेंदुए के हमले में घायल 13 वर्षीय प्रिया भंडारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। तेंदुए ने घर की छत पर परिजनों के साथ सो रही किशोरी पर हमला कर दिया। इससे उसकी नाक में चोट लग गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बसोड़ के बोरागांव निवासी सुरेश भंडारी की पुत्री प्रिया भंडारी (13) गर्मी से बचने के लिए परिजनों के साथ छत पर सो सही थी। उनके साथ छत पर कुत्ता भी मौजूद था। घात लगाए तेंदुए ने अचानक कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते के भागने पर तेंदुआ प्रिया पर झपट पड़ा। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। तेंदुए के हमले में प्रिया की नाक पर चोट लगी है। परिजनों ने वन विभाग और विधायक मयूख महर को पत्र देकर मुआवजा देने की मांग की है। लोगों ने बताया कि घूमने जाने वाले लोगों को कई बार जाजरदेवल थाने और धूसाखान शिव मंदिर के पास तेंदुआ दिख रहा है। कांग्रेस विधायक मयूख ने वन विभाग से बच्ची के परिजनों को मुआवजा देकर आबादी और जंगल के किनारे गश्त कराने के लिए कहा है। डीएफओ कोको रोसे ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल बच्ची के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। परिजनों को चिकित्सक की ओर से जारी मेडिकल और एक पत्र विभाग को देना होगा, इसके बाद मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रेमनगर पाटन में घर के बरामदे से कुत्ते को ले गया तेंदुआ
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के पास प्रेमनगर पाटन में बृहस्पतिवार रात पहुंचा तेंदुआ नरेश माहरा के घर में घुसकर बरामदे में बैठे पालतू कुत्ते को उठा ले गया। कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो बरामदे से कुत्ता गायब था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर तेंदुआ कुत्ते को जंगल की ओर ले जाते दिखा। इस घटना से लोग डरे सहमे हैं। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुआ प्रेमनगर में कई मवेशियों पर हमला कर चुका है। भूपेश देव, हरीश अधिकारी, आरडी चौथिया, देव सिंह अधिकारी, जोध सिंह, नरेश वर्मा आदि ने वन विभाग से तेंदुए को आबादी से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें तेंदुए से बचाव
- घरों के आसपास उगी झाड़ियों को साफ करें।
- यात्रा के दौरान सड़क पर तेंदुआ दिखे तो उसकी आंखों में लाइट न चमकाएं।
- तेंदुआ दिखने की सूचना वन विभाग को तुरंत दें।
- तेंदुए की आंख में आंख डालकर कभी न देखें।
- तेंदुआ दिखे तो कभी उसकी ओर न बढ़ें और न ही उससे छेड़खानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed